जन अधिकार युवा परिषद, राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश, बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ और वाटर वर्क्स यूनियन के तत्वावधान में आज शहर में हुआ हल्ला बोल प्रदर्शन
हल्ला बोल प्रदर्शन में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,नगर विकास मंत्री तार किशोर प्रसाद, प्रधान सचिव और नगर आयुक्त का किया गया पुतला दहन
रिपोर्ट:-श्यामानंद सिंह, भागलपुर
आज तिलकामांझी चौक व नगर निगम कार्यालय परिसर में सीएम नीतीश कुमार, नगर विकास मंत्री तार किशोर प्रसाद, प्रधान सचिव और नगर आयुक्त का पुतला दहन किया गया! बताते चलें कि नगर निगम कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है दूसरी तरफ सड़क पर भी कचरा पसरा हुआ है परंतु इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं, साथ ही साथ बताते चलें कि पिछले 4 दिन में हड़ताल के चलते 850 टन कचरा शहर में जमा हो गया है, वही आज राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश ,भागलपुर वाटर वर्क्स यूनियन, स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ एवं जन अधिकार युवा परिषद के हज़ारों कार्यकर्ता शामिल थे!
आज इन सभी संस्थानों के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया, उनका कहना है नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार, घूसखोरी एवं अफसरशाही के खिलाफ नगर निगम के कर्मचारियों के सभी मांगों के समर्थन में आज हम सभी संस्थान हल्ला बोल प्रदर्शन कर रहे हैं ,इसमें जन अधिकार युवा परिषद भागलपुर राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ भागलपुर वाटर वर्क्स यूनियन के तत्वावधान में आज यह विशाल हल्ला बोल प्रदर्शन रहा! बताते चलें कि पूरा शहर एक बूंद पानी के अभाव में भटक रहा है वहीं दूसरी ओर पिछले 4 दिन में 850 टन कचरे से ज्यादा शहर में जमा हो गया है, इसी बाबत सभी संस्थानों ने मिलकर आज तिलकामांझी चौक व नगर निगम परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नगर विकास मंत्री तार किशोर प्रसाद, प्रधान सचिव और नगर आयुक्त का पुतला दहन किया! इस पुतला दहन कार्यक्रम में हल्ला बोल प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे और उनका रूप काफी उग्र दिखा साथ ही उनका यह भी कहना था जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हम अपने काम पर नहीं लौटेंगे वहीं दूसरी तरफ शहर का हाल बेहाल है लोग पानी के लिए तरस रहे हैं पूरा शहर कचरा से भरा पड़ा हुआ है अब देखते हैं आगे इस पर प्रशासनिक रूप से क्या सुध ली जाती है।