भागलपुर

बिहपुर के अजीत व बिट्टू का चयन बिहार सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम में ।। Inquilabindia

22 से 26 दिसंबर तक राजकीय मध्य विद्यालय बीहट ( बेगूसराय ) में बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में बेगूसराय जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा बिहार सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम ( बालक व बालिका ) का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर के हवाले से राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ से सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को सोनपुर में सम्पन्न हुए बिहार सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए 13 बालक व 13 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है।प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित बालक व बालिका खिलाड़ियों की सूची में बालक वर्ग:सचिन कुमार,नीतीश कुमा व प्रिंस राज(किलकारी),शशांक कुमार,छोटू कुमार व अजीत कुमार(बेगूसराय),बिट्टू कुमार व अजीत कुमार(नवगछिया,बिहपुर),अविनाश व विकास(सीवान),अमित कुमार(दरभंगा),दीपक कुमार(वैशाली),आयुष सिंह(सारण) के नाम शामिल है।जबकि बालिका वर्ग में पूजा कुमारी व मुस्कान कुमारी(किलकारी),शीतल कुमारी,काजल कुमारी,बिट्टू कुमारी व प्रीति शर्मा(सीवान),कशीश कुमारी,शुभांगी कुमारी,शेफाली कुमारी व खुशी कुमारी(बेगूसराय), आँचल गुप्ता व अंशु कुमारी(वैशाली) एवं दीपा कुमारी(सारण) के नाम शामिल है।चयनित खिलाड़ियों को बेगूसराय जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव-सह-प्रशिक्षक विकास कुमार ( बेगूसराय ) एवं विनोद कुमार धोनी ( वैशाली ) प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी राजकीय मध्य विद्यालय बीहट के प्रधानाचार्य रंजन कुमार एवं अनुपमा सिंह होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button