अपराधभागलपुर

शीशम का पेड़ काटने के बाद निजी जमीन पर कब्जे का आरोप, रंगरा थाने पहुंचा मामला

नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव में निजी जमीन पर लगे शीशम के पेड़ को काटने और जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित ने रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित राकेश कुमार ठाकुर के द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, खाता संख्या 1789 और खसरा संख्या 3395 की निजी जमीन पर एक हरा-भरा शीशम का पेड़ लगा हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि आशीष कुमार ठाकुर उर्फ हेमंत कुमार ठाकुर, पिता स्व. दिलीप कुमार ठाकुर ने कथित रूप से उक्त पेड़ को काट दिया।

पीड़ित राकेश कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पेड़ काटने का विरोध करने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज की गई और मारपीट पर उतारू होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके अलावा, निजी जमीन पर लगातार अतिक्रमण कर जबरन कब्जा करने का प्रयास किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है।

पीड़ित ने रंगरा थाना प्रभारी से पेड़ काटने, जमीन पर कब्जे के प्रयास और कथित अतिक्रमण की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। साथ ही, निजी जमीन पर कब्जे के प्रयास को रोकने की मांग भी की है।

Sujeet Singh

सुजीत कुमार बिहार के भागलपुर जिले के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में विशेष रूप से क्राइम और राजनीति (पॉलिटिक्स) बीट पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, निष्पक्ष और जमीनी मुद्दों पर आधारित मानी जाती है।सुजीत कुमार ने स्नातक (बी.ए.) की शिक्षा प्राप्त की है। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं, अपराध संबंधी मामलों और राजनीतिक गतिविधियों की प्रभावी कवरेज कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button