भागलपुर

मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अपराधियों सीएसपी संचालक से 1 लाख 35 हजार व लेपटॉप लुटा, पुलिस जांच में जुटी ।।

मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अपराधियों सीएसपी संचालक से 1 लाख 35 हजार व लेपटॉप लुटा, पुलिस जांच में जुटी ।।

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र फोरलेन बाबा विशुराउत पूल पर मंगलवार को मोटरसाइकिल सवार तीन हथियारबंद अपराधियो ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 1 लाख 35 हजार व एक लेपटॉप की लूट कर कदवा की ओर फरार हो गया। पीड़ित सीएसपी संचालक खरीक लोकमानपुर निवासी देवेश कुमार, पत्नी अल्का कुमारी के साथ मोटरसाइकिल से खरीक के लोकमानपुर कस्टमर को पैसा देने जा रहा था।

तभी एक लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियो ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोक लिया और हथियार सटाकर पैसे से भरा बैग लेकर कदवा की ओर भाग गया। मामले को लेकर पीड़ित ने नवगछिया थाने में अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि होली के पूर्व पीड़ित ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से ग्राहकों को देने के लिए पैसे की निकासी किया था। मंगलवार को ग्राहकों को बांटने बिशुराउत पुल के रास्ते लोकमानपुर जा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button