भागलपुर

लोजपा के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा का आगमन सुलतानगंज में कार्यकर्ताओं ने किये भव्य स्वागत ।। Inquilabindia

भागलपुर सुलतानगंज मे पहली बार लोजपा रामबिलास के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा का आगमन लोजपा विधायक प्रत्याशी नीलम देवी के आवास हुआ।इस अवसर पर लोजपा रामबिलास के कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर अभीनंदन किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने लोजपा विधायक प्रत्याशी नीलम देवी सहित प्रखंड लोजपा के तमाम पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्थानीय जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

इस दौरान मिडिया को बताया कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आगमन मुंगेर जिला कल्याणपुर के मुंगेर जिला परिषद के उपाध्यक्ष दुर्गेस सिंह के आवास पर होने जा रहा हैं।इसी कडी मे लोजपा विधायक प्रत्याशी नीलम देवी के आवास पर पहुचकर लोजपा के तमाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए एक बैठक पार्टी की मजबूती के लिए वार्ता लाप किए गए हैं।जिससे पार्टी पुरे बिहार में मजबूती कि ओर आगे बढ सके।साथ जन समस्याओं पर चर्चा किये गए। पार्टी जन समस्याओं के दुर करने के लिए संघर्ष करेगी।इस दौरान लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मणिष कुमार,पुर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार पासवान उर्फ रोबोट,गौतम कुमार,राजा कुमार,रोहित कुमार,राज कुमार साह,सहित इत्यादि कार्यकर्ता मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button