भागलपुर

प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्राओं को किया सम्मानित ।। Inquilabindia

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत एलएनबीजे महिला कॉलेज भ्रमरपुर में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य धनंजय कुमार भारती एवं संचालन प्रदीप कुमार झा ने किया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारायणपुर जीप सदस्या उषा मिश्रा, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह थे। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की छात्रा ने स्वागत गान गाकर किया।

मौके पर उपस्थित कॉलेजकर्मी एवं गणमान्य लोगों द्वारा साइंस कॉलेज टॉपर अंकिता कुमारी, आर्ट्स कॉलेज टॉपर अनिष्का कुमारी और कोमल कुमारी समेत नारायणपुर बिहपुर प्रखंड क्षेत्र से प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण कुल 30 छात्राओं को प्रतिभा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।

मौके पर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अनिल कुमार झा, पूर्व शिक्षक कौशल कुमार झा, उज्ज्वल कुमार मिश्र, जयजयराम चौधरी, सुमित कुमार झा, किरण कुमारी, अजय कुमार सिंह, नितेश कुमार, निशांत शांडिल्य, रोहिणी कुमारी, नेहा कुमारी, मनीष कुमार, जलधर समेत सभी कॉलेजकर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button