भागलपुर

जमीन विवाद को लेकर औलियाबाद में मारपीट, केस दर्ज ।। InquilabIndia

बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद वार्ड नंबर 5 निवासी संजय कुमार मिश्र ने जमीन विवाद में पीटकर घायल कर देने के बाबत थाने में केस दर्ज कराया हैं ।

जिसमें उसमें अशोक मिश्र, सुबोध मिश्र, विनोद मिश्र, रौशन मिश्र, रमण कुमार , कन्हैया कुमार व नीलेश कुमार को नामजद आरोपी बनाया हैं.अपने आरोप में बताया हैं की 6 जून को दिन के 11 बजे उपरोक्त नामजद मेरे निजी खरीदगी जमीन पर घर बना रहा था . जितना जमीन पर घर बना रहा हैं . उतना जमीन मुझे दूसरे जगह देने की बात हैं.ये लोग शेष बचे जमीन पर भी घर बना रहा था .मेरे द्बारा विरोध करने पर मुझे व मेरे पुत्र अंकित पर जानलेवा हमला कर दिया.मुझे पीटकर कर गिरा दिया ।

वो लोग बहुसंख्यक हैं . मेरे जमीन के बदले जो जमीन देना था .अब वह भी देने को तैयार नही हैं . रौशन कुमार ने मेरे जेब से पांच हजार रुपया छीन लिया एवं जान से मार देने की धमकी भी दिया .पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई हैं ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button