आधे दर्जन से अधिक लोगों का गंगा नदी में घर कटा रतजगा कर काट रहे कटाव पीड़ित परिवार की रात।

IMG 20221011 WA0060
[espro-slider id=5813]

आधे दर्जन से अधिक लोगों का गंगा नदी में घर कटा रतजगा कर काट रहे कटाव पीड़ित परिवार की रात।

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। रंगरा ओपी के झल्लू दास टोला में पिछले 24 घंटे में लगातार कटाव हो जाने से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों का घर गंगा नदी में कटकर ध्वस्त हो गया। गंगा नदी के कटाव को लेकर के स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। कटाव से हलकान परेशान लोग अपना घर बार तोड़ने लगे हैं। 2 महीने बाद फिर से कटाव जिस तरह से यहां पर हुआ है। इससे गांव की अस्तित्व खतरे में है। स्थानीय लोग अब रतजगा कर जीवन काट रहे हैं।

ग्रामीण सुखदेव मंडल ने बताया कि यहां पर जिस तरह से घर अचानक कटने लगता है इससे लोगों को अब भय आक्रांत है। जैसे यहां पर शांत नदी में जिस तरह से गांव का मिट्टी धंसने लगता है और उसमें घर बार सब समाने लगता है। जिससे लोग भय आक्रांत हैं। पंचायत के मुखिया गणेशी मंडल ने बताया कि इस कटाव से लेकर के हम लोगों ने काफी प्रयास किया। लेकिन यहां पर किसी भी तरह का कोई राहत नहीं मिल रहा है। कटाव को लेकर के जिला स्तर से लेकर के अनुमंडल स्तर के अधिकारी को भी जानकारी दी लेकिन किसी स्तर पर भी हम लोगों को राहत नहीं मिल रहा है।

प्रतिदिन घर कट रहे हैं या तो लोग घर अपना तोड़कर बेघर हो रहे हैं। किसी भी परिस्थिति में लोग अपना घर बार छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इसलिए इस कटाव से तत्काल राहत दे इस वर्ष यहां पर जून माह में तीन करोड़ की लागत से कार्य किया गया था। लेकिन जो भी कार्य हुआ वह गंगा नदी बहा कर ले कर चला गया और रहा सहा कसर लोगों का घर भी कट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर देर रात रोहित मंडल माधव दास रामविलास पासवान सहित अन्य 7 लोगों का घर कटा है जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *