भागलपुर

नवगछिया पुलिस का बड़ा धमाका – दो किलो ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

नवगछिया। नशे के कारोबार की रीढ़ तोड़ते हुए नवगछिया पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की। अन्तरराज्यीय गिरोह के तीन कुख्यात तस्करों को करीब 02 किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

img 20250819 wa00128047892449389115228

जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि अवध असाम ट्रेन से दो संदिग्ध महिला तस्कर उतरी हैं और महिंद्रा XUV 300 (BR10AC-9025) से नवगछिया की ओर बढ़ रही हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने बिहपुर पावर सब स्टेशन के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।

20250819 1738337111329935777226126

इसी दौरान संदिग्ध गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया। चालक भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। तलाशी में मंगला गुरंग उर्फ मंगला राय (मणिपुर) से 1056.64 ग्राम और संजना थापा (मणिपुर) से 1047.77 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। कुल बरामदगी 2098.41 ग्राम रही।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मणिपुर से माल लेकर नवगछिया पहुँचे थे और इसे स्थानीय तस्कर गौतम राय व मोगन कुमार को सौंपने वाले थे। इसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलनी थी।

बरामदगी में – 02 किलो ब्राउन शुगर, 03 मोबाइल और महिंद्रा XUV 300 शामिल है।
इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या-205/25 दर्ज कर NDPS एक्ट की धारा 8(C)/21(C)/25/29 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान में शामिल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

गिरफ्तार तस्कर

गौतम राय, निवासी सतिश नगर, थाना पसराहा, खगड़िया

मंगला गुरंग उर्फ मंगला राय, निवासी मणिपुर

संजना थापा, निवासी मणिपुर

छापामारी दल
थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, परि०पु०अ०नि० रिया कुमारी, स०अ०नि० अशोक कुमार, सुजेन्द्र विश्वास, विद्यानंद तिवारी एवं म०सि० सोनम कुमारी।

नशे के इस बड़े खेप की बरामदगी ने साफ कर दिया है कि नवगछिया पुलिस नशे के धंधेबाजों पर शिकंजा कसने के मूड में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button