भागलपुर

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने की प्रेस वार्ता।।

भागलपुर कोतवाली चौक स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह के द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित किया गया। पत्रकार वार्ता जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती लाजवंती झा अध्यक्षीय दायित्व में पहली बार भागलपुर पधार रही हैं। उनका स्वागत, सम्मान व अभिनन्दन को लेकर हम सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक कार्य को मजबूती देने के लिए प्रत्येक जिला में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाती है जो 20 मार्च को दोपहर 1 बजे से एमपी द्विवेदी रोड दवाई पट्टी स्थित देवी बाबू धर्मशाला, भागलपुर में भी आयोजित है।
जिसमें हम सभी को प्रदेश अध्यक्षा का मार्गदर्शन मिलेगा।
जिला कार्यसमिति बैठक के माध्यम से हम सभी लोग संगठन द्वारा चलाए गए पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा व आगामी योजना की नीति निर्धारण तय करते हैं जिससे संगठन की सभी कार्यकर्ताओं को आगामी योजना पर काम करने में सफलता होती है। बैठक में संगठनात्मक कार्य के साथ-साथ आगामी पंचायत चुनाव सहित स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों की योजना तैयार की जाएगी। इसके साथ सशक्त महिला सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है जिसमें भागलपुर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जैसे शिक्षा के क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में सामाजिक कार्य में एवं अन्य क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें आगे के लिए शुभकामना के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्षा के आगमन को लेकर शहर में जगह-जगह बैनर होर्डिंग आदि लगाए गए हैं। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनामिका ठाकुर, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पिंकी बागोरिया,
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, महिला मोर्चा जिला मंत्री कुंदन कुमारी, जिला मीडिया प्रभारी पुजा कुमारी, जिला सह मीडिया प्रभारी करिश्मा कुमारी,
महिला मोर्चा कार्यालय मंत्री प्रेमलता शर्मा उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button