भागलपुर

चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक, 3 व 4 अगस्त को होगा पारंपरिक लाठी का इनामी मुकाबला

नवगछिया: चेहल्लुम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को बिहपुर एवं झंडापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा तथा झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने की। इसमें पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।



बिहपुर थाना परिसर में आयोजित बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर महेश कुमार, एसआई संजय कुमार, मोहर्रम इंतजामिया अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन उर्फ अफरोज आलम, मुखिया मोहम्मद सलाउद्दीन, मुखिया गुलजार खान, सरपंच प्रमोद कुमार सिंह उर्फ लालू, कमेटी के सचिव मोहम्मद इबरार आलम सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चेहल्लुम के अवसर पर 3 अगस्त को झंडापुर तथा 4 अगस्त को बिहपुर के मंजिलागा मैदान में पारंपरिक लाठी का इनामी मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने आयोजन समिति से समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि चेहल्लुम का पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के वातावरण में मनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

बैठक के अंत में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चेहल्लुम के दौरान दोनों थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे, ताकि सभी धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। वहीं 3 और 4 अगस्त को आयोजित होने वाले पारंपरिक लाठी के इनामी मुकाबले को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

img 20260803 wa00012120172889145118693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button