भागलपुर

हत्या व अन्य मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बिहपुर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

नवगछिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनो पुलिस बलों के साथ शुक्रवार को बिहपुर थाना कांड संख्या- 57/20, हत्या व6 27 आर्म्स एक्ट के कुर्की अभियुक्त कई माह से फरार थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी कुख्यात अंकित कुमार तथा खरीक थाना के लूटकांड के फरारी अभियुक्त गुलशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए नन्हकार दियारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान कही किसी अपराधियों की गिरफ्तारी नही हो सकी।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के पूर्व अपराधी बहियार से फरार हो गए। छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावे एएसआई आशुतोष कुमार व दर्जनो पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि कांड में फरार व दियारा क्षेत्र में छिपे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button