भागलपुर

गुवारीडीह में फ्लड कंटोल के कार्यपालक व सहायक अभियंता ने किया कटावरोधी कार्य का निरीक्षण

गुवारीडीह में फ्लड कंटोल के कार्यपालक व सहायक अभियंता ने किया कटावरोधी कार्य का निरीक्षण ।।

बिहपुर के जयरामपुर के गुवारीडीह पुरातत्विक टीले के पास हुए कटाव शुरू होने खबर पर शुक्रवार को नवगछिया फ्लड कंटोल के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार समेत कनीय अभियंताओं की टीम गुवारीडीह पहुंचे।जहां इन अधिकारियों ने यहां राज्य के सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर मई माह ही संपन्न हुए कटावरोधी कार्य का निरीक्षण पैदल व नदी में नाव से किया।सहायक अभियंता ने बताया कि कोसी के जलस्तर में वृद्धि जारी है।लेकिन यहां कटावरोधी कार्य में कटाव नहीं हो रहा है।बल्कि एक-दो जगह जियो बैग स्लोप में सिंक हुआ है।अधिकारियों ने कहा कि कटावरोधी कार्य पुरी तरह सुरक्षित है।रही बात एक दो सिंक करने की तो कार्य होने के दौरान बारिश होती तो जियो बैग कहीं सिंक भी नहीं करता।यह समान्य घटना है,जिसे दुरूस्त करा लिया जाएगा।अधिकारियों ने पानी के नदी में कुछ गोताखोरों को भेजकर भी कटावरोधी कार्य को देखा।जिसे पूरी तरह सही पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button