भागलपुर

किसानों की विभिन्न समस्याओं से रुबरु हुए बिहपुर विधायक

व्यास कुमार बिहपुर : शनिवार को बिहपुर प्रखंड के झांडपुर पूरब पंचायत के दयालपुर समेत अन्य कई गांवों के किसान शनिवार को बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं.शैलेंद्र से मिलने एनडीए कार्यालय पहुंचे।इस मौके पर विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा किसानों से निर्भीक होकर खेती करने को कहा।

उन्होंने कहा कि वे आप के साथ साथ उक्त कोसी बहियार के किसानों से बात करने व वहां सक्रिय अपराधी को चेतावनी देने सात मई को बेलोरा बहियार पहुंचेगें।मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व ही गंगा दियारा के खरीक प्रखंड के लोदीपुर में किसानों को अपराधियों द्वारा परेशान करने की सूचना मिली थी।जिसके बाद विधायक श्री शैलेंद्र द्वारा स्पष्ट शब्दों में अपराधियों संदेश दिया गया कि अपराधी किसानों को परेशान करना छोड़ दे।नहीं तो अपराधियों को बिहपुर विधानसभा की सीमा को छोड़ना पड़ जाएगा।

इधर शनिवार को किसानों ने विधायक बताया कि कोसी दियारा के बहियारों में सक्रिय अपराधी काफी परेशान कर रहे हें।फसल कटनी के बाद पहले पुलिस की सुरक्षा मिलती थी।लेकिन अब नहीं मिलती है।अपराधी किसानों से खेती करने से लेकर फसल कटनी कराकर घर ले जाने के एवज में रंगदारी की मांग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button