भागलपुर

बिहपुर में तटबंधों पर शुरू हुआ फ्लड फाइटिंग मिशन, विधायक शैलेन्द्र की पहल लाई रंग – ग्रामीणों में दिखी राहत की लहर

बिहपुर। गंगा और कोसी की दोधारी मार से जूझते बिहपुर और खरीक क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। क्षेत्रीय विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेन्द्र की सक्रियता के बाद मंगलवार से गंगा व कोसी तटबंधों पर बहुप्रतीक्षित फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू हो गया।

विधायक ने राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से विशेष मुलाकात कर तटबंधों की जर्जर स्थिति और देरी के कारण संभावित तबाही को लेकर चिंता जाहिर की थी। परिणामस्वरूप मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल एक्शन लेने का आदेश दिया और उसी का असर जमीनी हकीकत में दिखने लगा।

गंगा नदी के राघोपुर-काजीकोरैया और नरकटिया-नन्हकार तक के टूटे तटबंधों पर मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ हो चुका है। साथ ही कोसी नदी के कालूचक-विशपुरिया इलाके में भी कटाव रोधी कार्य जोरों पर है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने भरोसा दिलाया कि बाढ़ आने से पहले सभी कमजोर स्थानों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। झांव क्षेत्र में एसडीओ ब्रजकिशोर भारती, जेई आशीष कुमार, रामसुंदर प्रजापति व सुधीर कुमार, वहीं सोनवर्षा, रामनगर और कालूचक क्षेत्र में एसडीओ धीरेंद्र कुमार एवं उनकी टीम लगातार निगरानी में जुटी है।

कार्य स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की भी सक्रिय भागीदारी दिखी। बाल्मीकि मंडल, चंद्रशेखर पटेल, दिलीप सिंह, योगेन्द्र कुंवर, ई. कुमार गौरव, बटुक सिंह, सत्यप्रकाश सिंह और प्रवीण उर्फ फोर्ड जैसे लोग कार्य आरंभ कराने में आगे रहे।

मौके पर सच्चिदानंद मेहता, अजय उर्फ माटो, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो, सिंटू, अवधेश सनगही, बिक्की और परमानंद मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने विधायक शैलेन्द्र को धन्यवाद देते हुए कहा — “अब तटबंध टूटेगा नहीं, उम्मीदों की दीवार मजबूत हो रही है।”

ग्रामीणों के चेहरों पर राहत की चमक और आंखों में विश्वास की किरण साफ झलक रही थी – यह सिर्फ मरम्मत का काम नहीं, भरोसे की बहाली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button