Uncategorizedभागलपुर

70 लीटर देशी शराब के साथ मोटरसाइकिल समेत कारोबारी गिरफ्तार ।।

नवगछिया। थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नवगछिया एफसीआई गोदाम के समीप छापेंमारी कर 70 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारी पूर्णिया जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र का रहने वाले हरी साह बताया जाता है। पुलिस ने कारोबारी का हीरो कंपनी का मोटरसाइकिल भी जप्त कर लिया गया। नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी से पूछताछ किया गया। मामले को लेकर नवगछिया थाने में मद्ध निषेध व उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर शराब कारोबारी का नवगछिया पीएचसी में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button