Uncategorizedभागलपुर

सुलतानगंज के जहाज घाट मे मगरमच्छ के द्वारा हुआ हमला एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बाल बाल बचे लोग।

गंगा घाटों मे मगरमच्छ के खौफ से दहला ईलाका,दहशत माहौल

भागलपुर सुलतानगंज के जहाज घाट मे गुरुवार को रात्री आठ बजे गंगा स्नान करने के दौरान एक व्यक्ति को मगरमच्छ द्वारा हमला करते हुये घायल करने पर तैरते हुये बचाईं अपनी जान ।इस घटना से गंगा घाटों मे मगरमच्छ के खौफ से दहशत का माहौल। वहीं मगरमच्छ से हुये.घायल व्यक्ति सुरेश मंडल मंडल पिता स्व.गणेश मंडल ,दुधैला वार्ड 24 के रहनेवाले को ग्रामीणों द्वारा ईलाज के लिये शहर के निजीक्लिनिक डॉ.अशौक कुमार सिंह के यहां ले जाया गया। डॉ.ने स्थीति देख बेहतर ईलाज के लिये भागलपुर डॉ.हेमशंकर शर्मा के यहां किया रेफर कर दिये। वहीं मगरमच्छ से हुये घायल सुरेश मंडल ने बताया कि शौचालय करने के बाद पैर हाथ धौते हुये स्नान कर रहे थे। तभी अचानक मगरमच्छ के द्वारा हमला करने पर घायल हो गये और तैरते हुये अपनी जान.बचाने में कामयाब हुये हैं।परिजनों एंव.ग्रामीणों कि मदत के बाद ईलाज के निजीक्लिनिक लाया गया हैं।वहीं परिजन बबूल मंडल ने बताया कि हमारे चचेरा भाई सुरेश मंडल को जहाज घाट मे गंगा स्नान करने के दौरान मगरमच्छ द्वारा हमला करने पर तैरते हुये हमारे चचेरा भाई ने जान बचाई हैं।वहीं डॉ.अशौक कुमार सिंह ने मगरमच्छ के द्वारा हमला कि पुष्टि करते हुये बताया कि घायल सुरेश मंडल को बेहतर ईलाज के लिये भागलपुर डॉ.हेमशंकर शर्मा के यहां ईलाज के लिये भेजने दिया गया हैं ।साथ ही वार्ड पार्षद 24 के मनिष कुमार ने इस तरह कि घटना होना दुरभाग्यपुर्ण बताया और कहा कि इसके सभी अधिकारियों को सुचित किया गया।ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिये पदाधिकारियों द्वारा ठोस कदम उठाने कि बात कहते हुये घायल सुरेश मंडल को उचित मुआवजा देने बात कही हैं।इस दौरान ग्रामीण एंव परिजन मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button