भागलपुर

NH -31 पर बड़ा हादसा टला: मड़वा महंत स्थान चौक के पास बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त


शनिवार की शाम बिहपुर प्रखंड के मड़वा महंत स्थान चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-31) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटना साहिब से लौट रही बरातियों से भरी डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बस सड़क किनारे भमरा  के पास जाकर अटक गई। अगर बस भमरा से नीचे गिरती, तो हादसा भयावह हो सकता था और कई जानें जा सकती थीं।

बस में बराती दल के साथ दूल्हा और दुल्हन भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर और झंडापुर थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बस का नंबर बीआर 21 क्यू 8222 बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह बस पटना साहिब से  कटिहार जिले के मनीहारी जा रही थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार अधिक थी, जिसके कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। हादसे के दौरान बस में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे राहत की बात कही जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर बस को सुरक्षित स्थान पर हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना ड्राइवर की लापरवाही से हुई या बस में तकनीकी खराबी थी।

गांव और आसपास के इलाके में घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button