भागलपुर

भवानीपुर में मुखिया के देवर की गोली मारकर की गई थी हत्या, उनके परिजनों से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पु यादव ।।

भवानीपुर में मुखिया के देवर की गोली मारकर की गई थी हत्या, उनके परिजनों से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पु यादव ।।

3 माह के लिए बिहार का गृह मंत्री बना दिया जाए तो बिहार से अपराधियों का कर देंगे सफाया ।

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर में मुखिया गुड़िया देवी के देवर और पूर्व के कुख्यात अपराधी कुमुदी मंडल के भाई रितेश मंडल की मगलवार के शाम अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आज बुधवार को जाप नेता पप्पू यादव मृतक के घर पर पहुंचे और घर वालों से घटना की जानकारी ली। वहीं इस पूरे मसले पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में लगातार हत्याओं का दौर जारी है। उन्होंने दावा किया कि अगर उन्हें तीन माह के लिए बिहार का गृह मंत्री बना दिया जाए तो वह बिहार पुलिस के पास जितनी भी गोलियां हैं उसे खत्म कर देंगे और रात भर में ही अपराधियों का सफाया कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने मृतक के बारे में कहा कि वह कमाने खाने वाला व्यक्ति था। जिसकी अपराधियों ने हत्या की है। वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस ने बताया है कि दो अपराधियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उन्होंने सरकार से बिहार में अपराध खत्म करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button