भागलपुर

वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भीषण गोलीबारी मे मुखिया पति को पैर में लगी गोली, इलाके में सन्नाटा।।

वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भीषण गोलीबारी मे मुखिया पति को पैर में लगी गोली ।

  • खरीक पीएचसी से मायागंज रेफर

बिहपुर। थाना क्षेत्र की सीमा पर लोदीपुर गंगा दियारा क्षेत्र में बुधवार रात दो अपराधिक गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी की घटना हुई। सूत्रों के अनुसार ताबड़तोड़ हुई गोलीबारी से पूरा गंगा दियारा दहल उठा। दोनो तरफ से करीब 100 चक्र गोलीबारी होने की सूचना मिली है। इस गोलीबारी में पूर्व से ही घात लगाकर बैठे अपराधियाें की गोली से लत्तीपुर दक्षिण पंचायत की मुखिया पति राजेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश को पैर में गोली लगी है।घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर विनय कुमार, खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पहुँचे और घायल मुखिया पति को उठाकर इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाए। वही पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही सभी अपराधकर्मी अपने अपने बंकरों की ओर भाग गए।

हालांकि पुलिस से काफी दूर तक अपराधियो का पीछा भी किया लेकिन कोई अपराधकर्मी हाथ नहीं लगा। इधर खरीक पीएचसी के डाक्टर ने मुखिया पति को बेहतर ईलाज के लिए मायगंज स्थित जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जलकर पर वर्चस्व को लेकर सक्रिय अपराधियों के बीच 22 नवंबर से ही गोलीबारी हो रही थी। जलकर पर वर्चस्व स्थापित करने के लिए मुखिया पति पर गोलीगारी हुई है।सूत्र बताते हैं कि उक्त गोलीबारी पप्पू यादव गिरोह ने किया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि यहां पर दोनों तरफ से 100 से अधिक राउंड गोली चली है। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। गोलीबारी में दुऔर किसी के घायल होने व गोलीबारी होने की घटना के असल कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
क्या कहते हैं एसडीपीओ
नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि उक्त गोलीबारी की घटना में राजेश मंडल को पैर में गोली लगी है।जिसका ईलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना के कारणों का पुलिस पता लगाने में व मामले में जरूरी अग्रेतर कार्रवाई करने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button