भागलपुर

नारायणपुर में राजस्व कर्मचारी द्वारा रिश्वत लेने का ऑडियो एवं विडियो क्लिप वायरल ।।

नारायणपुर में राजस्व कर्मचारी द्वारा रिश्वत लेने का ऑडियो एवं विडियो क्लिप वायरल ।।

नवगछिया। नारायणपुर अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी नीलाम्बर मिश्रा का रिश्वत लेने का ऑडियो और वीडियो क्लिप सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में राजस्व कर्मचारी द्वारा आवेदक से दस हजार रूपए देने की बात स्वीकार करते हुए पॉच हजार रुपए की और मॉग करने का खुलेआम जिक्र कर रहे है।

IMG 20230104 WA0013 1

साथ ही 10 हजार रूपए वरीय पदाधिकारी के नाम पर रिश्वत की मॉग कर रहे है। वही दुसरा वीडीओ क्लिप में बिचौलिया से प्रत्येक दाखिल खारिज पर राजस्व कर्मचारी प्रत्येक दाखिल खारिज पर तीन-तीन हजार रूपए प्रति आवेदन की मॉग करते हुए खाता संख्या एवं पे-फोन पर भेजने की बात कर रहे है। हालांकि इंकलाब इंडिया इस ऑडियो एवं वीडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि नही करता है। वही इस मामले में भागलपुर जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार द्वारा नारायणपुर अंचलाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button