उत्तरप्रदेश

स्कूल बैंड के साथ बच्चो ने निकाली शत प्रतिशत मतदान को लेकर जन जागरूकता रैली

गोला गोकर्णनाथ खीरी
सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो नारे के साथ गोला नगर के सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने शत-प्रतिशत मतदान करवाने के तहत नगर में निकाली जन जागरूकता रैली। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चतुर्थ चरण मे जिला लखीमपुर खीरी में 23 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर गोला नगर के सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने रैली मे स्लोगन व विद्यालय बैंड के साथ विद्यालय से नानक चौकी लखीमपुर रोड होते हुए मोहल्ला नीची भूड़ के  मतदाताओं को जागरूक किया। जिसमें बैंड बाजे के साथ बच्चों ने सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो स्लोगन के साथ लोगों से 23 फरवरी को मतदान करने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य के साथ-साथ अन्य सहयोगी शिक्षक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button