भागलपुर

सुलतानगंज बरबिल्ला गांव से 6 दिन बीत जाने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं।

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 से विगत 6 दिन पूर्व एक युवक लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस मामले में युवक के भाई सुमित कुमार उर्फ मनीष कुमार पिता स्वर्गीय राजेश कुमार कंचन ने बताया कि हमारा घर खगडिय़ा जिला ,पसराहा थाना क्षेत्र के भौरकाट कोलबारा पंचायत है। सुल्तानगंज में जमीन खरीद कर मकान बना रहे हैं। 6 दिन पूर्व हमारा भाई अमित कुमार कंचन नए मकान वार्ड नंबर 21 के बरबला काली अस्थान के समीप नए भवन की तैयारी की जा रही थी ।तभी 4 जुलाई को सुबह लगभग 07:00 बजे नए भवन के रूम से गायब हो गया। इसकी सूचना स्थानीय थाना अध्यक्ष लाल बहादुर को लिखित आवेदन दिया गया। 6 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिससे सभी परिवार इस घटना से भय भीत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button