भागलपुर

नीतीश सरकार में बेरोजगारी और महंगाई से लोग परेशान है : अरुण यादव 

जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए छात्र नौजवान आगे आयें 


जिला छात्र राजद नवगछिया द्वारा ख़रीक ट्रायशन भवन में एक दिवसीय बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता हेमंत सिंह और संचालन गौरव कुमार ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव एवं राजद के जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान थे।

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र – युवा विरोधी नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए छात्र-नौजवानों को गोलबंद होकर 74 के जेपी आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन करने की जरूरत है। बेरोजगारी,महंगाई और ध्वस्त कानून व्यवस्था से लोग परेशान है। नीतीश कुमार को जनता की फिक्र कम और कुर्सी की चिंता अधिक रहती है। नीतीश सरकार हर मोर्चें पर फ्लॉप साबित हुई है। जिला अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने कहा कि छात्र युवा पार्टी की रीढ़ है। छात्र राजद के कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए जुट जायें। मौके पर छात्र राजद के जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह ने प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव,जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान और नंदू यादव को माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक उपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा कई छात्र राजद के जिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौप गया। बैठक को राजद के विरिष्ठ नेता नंदू यादव,मनीष कुमार, मो.सलमान खान,आशीष कुमार, राज सानू झा,रंजीत चंद्रवंशी, राहुल यादव,सुमित कुमार, मो.शाहनवाज हुसैन, रोहन चंद्रवंशी,नितेश कुमार सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button