भागलपुर

गंगा के जलस्तर मैं लगातार वृद्धि होने से सुलतानगंज प्रखंड के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी ।। InquilabIndia

गंगा के जलस्तर मैं लगातार वृद्धि होने से सुलतानगंज प्रखंड के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी पानी फसल हुआ क्षतिग्रस्त लोग ऊंचे स्थानों पर पलायन करने को मजबूर ।

सुलतानगंज मे लगातार गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है जिससे कि गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ! सुल्तानगंज प्रखंड के दियारा क्षेत्र सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है खासकर पुरानी मोतीचक, कल्याणपुर दियरा, बाढ़ की चपेट में आने से किसानों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है l पैन से नई मोतीचक की दियरा, शाहाबाद ,कसमाबाद ,बिशनपुर, दियारा जाने वाले प्रधानमंत्री सड़क पर कई जगह पानी बह रहा है। लोग ऊंचे स्थानों पर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं साथ ही चदरा के बने नाव के सहारे पशुओं के चारा जान जोखिम में डालकर किसान ला रहे हैं गंगा किनारे रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी घर में घुस गया है हम लोग इधर-उधर दरबदर ठोकरें खाने को मजबूर हैं खाने के एक-एक दाना के मोहताज हो गए हैंl, वही ग्राम पंचायत इंग्लिश चिचरौंन, वार्ड नंबर 3 के वार्ड प्रतिनिधि ने, बताया कि जल स्तर मैं लगातार बढ़ोतरी से खेत में लगा हुआ सारा फसल बर्बाद हो गया। मोतीचक से होकर शाहाबाद जाने वाले रास्ते पर कई जगह पानी भर रही है बाढ़ की भयावन स्थिति पैन,तिलकपुर,महेशी, पुरानी मोतीचक, शाहाबाद, नई मोतीचक,कसमाबाद, अकबरनगर सहित अन्य, दियारा क्षेत्रों मे देखने को मिल रही है।
खासकर मवेशियों का चारा नहीं मिल रहा किसानों के चिंता का विषय हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button