भागलपुर

जीबी कॉलेज नवगछिया के शिक्षकेत्तर कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

नवगछिया। जीबी कॉलेज नवगछिया के शिक्षकेत्तर कर्मी प्रमोद कुमार रंजन के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य पर बुधवार को महाविधालय प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वही मौके पर महाविद्यालय परिवार के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उनके सरल, मृदुभाषी, अनुशासन प्रिय और हमेशा मुस्कुराते रहने वाले व्यक्तित्व की प्रशंसा की।

साथ ही उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो (डॉ) शिवशंकर मंडल, डॉ मनोज कुमार, डॉ राजेन्द्र सिंह, डॉ दिव्य प्रियदर्शी, प्रो मो मोसर्रत हुसैन, प्रो अमित कुमार आलोक, प्रो राजीव रंजन, डॉ मोहिनी कुमारी, डॉ चंदा कुमारी, डॉ ममता कुमारी, डॉ अभयकांत सिंह, डॉ रतिकांत ठाकुर, डॉ प्रवीण प्रकाश, प्रधान सहायक मो रिज़वान अली, लेखापाल शेखर कुमार, चेतन कुमार, प्रिंस राज, अब्दुल रज्जाक, मनोज सिंह, अखिलेश पोद्दार, मुकेश पोद्दार, उपेन्द्र यादव, अशोक ठाकुर, चंदा कुमारी, दिवाकर ठाकुर, बिरंची यादव, दिनेश साह, विलास यादव आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button