भागलपुर

नवगछिया एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च ।। Inquilabindia

नवगछिया। आगामी त्यौहार होली और शब-ए-बारात नवगछिया पुलिस जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए बुधवार को नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की गई। आदर्श थाना नवगछिया में नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह, थानाध्यक्ष भारत भूषण सहित सैकडों जवानों ने बाजार में फ्लैग मार्च किया। आदर्श थाना से निकला फ्लैग मार्च महाराज जी चौक से स्टेशन रोड होते हुए श्रीपुर, उजानि, मनियामोड, प्रोफेसर कॉलोनी, धोबिनियाँ समेत अन्य सभी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकला गया। फ्लैग मार्च में शामिल पदाधिकारियों के साथ-साथ त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button