भागलपुर

अभाविप नवगछिया इकाई के द्वारा 73वें स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन सहित स्थापना दिवस महोत्सव का हुआ आयोजन।

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातः इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया में अभाविप के नगर अध्यक्ष प्रो अमरेन्द्र सिंह एवं नगर मंत्री विश्वास वैभव ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद नगर अध्यक्ष प्रो अमरेन्द्र सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह छात्रों को संबोधित किया एवं नगर मंत्री विश्वास वैभव ने शुभकामना संदेश दिया। तत्पश्चात क्रेडल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में स्थापना दिवस महोत्सव के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कला मंच प्रमुख विश्वजीत चौधरी ने परिषद गीत के साथ किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रो विभांशु मंडल, सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक श्री राम कुमार साहू, उच्च विद्यालय नवगछिया के प्रधानाध्यपक श्री सुरेन्द्र सिंह अभाविप के नगर उपाध्यक्ष श्री अमित पांडेय, विश्वास वैभव एवं कॉलेज उपाध्यक्ष कोमल राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की स्थापना, उद्देश्य, संघर्ष एवं कार्यों की चर्चा हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद व्यक्तित्व विकास की पाठशाला है, नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पाठशाला है और ज्ञान शील एकता के ध्येय वाक्य को लेकर आगे बढ़ता ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन जो कॉलेज कैंपस में छात्र हितों की लड़ाई के साथ ही साथ कार्यकर्ताओं में संस्कारों का परिवेश करता है, समाज से जुड़ना सिखाता है एवं छात्रों के अंदर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ाता है। प्रो विभांशु मंडल, सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक श्री राम कुमार साहू एवं उच्च विद्यालय नवगछिया के प्रधानाध्यपक श्री सुरेन्द्र सिंह ने भी अभाविप के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। धरहरा गांव की प्रतिभाशाली छात्रा राजकन्या, राजनंदनी एवं कला मंच प्रमुख विश्वजीत को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अभाविप कार्यकर्ताओं ने 10 गांवों में कुल 200 बच्चों के बीच पठन- पाठन सामग्री का वितरण किया एवं 13 स्थानों पर पौधारोपण किया। कार्यक्रम में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा नगर उपाध्यक्ष श्री अमित पांडेय, श्रीओम सिंह, नगर सह मंत्री कृष्ण कुमार, शिवम झा, मानस चिरानिया एसएफएस प्रमुख ब्यूटी कुमारी, कॉलेज उपाध्यक्ष कोमल राज, निकिता सिंह, विभूति झा, शिवम,राहुल, ऋतु राज, वाणी, जुली, सुमित चौधरी, अभिषेक, राहुल गुप्ता ,सागर झा, अनुप्रिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button