कविता काननसाहित्य

लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री

छोटा कद उच्च विचारों वाले हमारे।
लाल बहादुर शास्त्री थे महान।।
मजबूत इरादे वाले सदा रहे वो।
हर कदम पर बढ़ाया देश का मान।।

जय जवान जय किसान का दिया नारा।
गरीब मजलूम का बने वे सदा सहारा।।
देश हित में लिए बड़े फैसले सदा।
जिन पर गर्व देश करता है हमारा।।

हिला दिया था जिसने पाकिस्तान।
सच्चा भारत का वो सपूत महान।।
दिल से करते हैं आज उन्हें सलाम।
हमारे शास्त्री जी थे हमारी शान।।
डा.महताब अहमद आज़ाद
उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button