भागलपुर

सुलतानगंज नगर परिषद में सशक्त कमिटी की बैठक। InquilabIndia

भागलपुर सुल्तानगंज के नगर परिषद में कोविड-19 के सेकंड ग्रेड महामारी से उत्पन्न स्थिति एवं उससे उत्पन्न समस्याओं के निवारण के लिए नगर परिषद सुल्तानगंज सभागार में कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सशक्त स्थाई समिति की बैठक सभापति नीलम देवी नगरपरिषद सुल्तानगंज के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार उपसभापति उषा देवी एवं सदस्य सशक्त स्थाई समिति निरंजन चौधरी उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के सेकंड वेब में उत्पन्न स्तिथि एवं इससे बचाव संक्रमण के रोकथाम साफ सफाई सैनिटाइजेशन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वही निरंजन कुमार चौधरी सदस्य के द्वारा रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज से कई मरीजो को भागलपुर रेफर किया जाता है। इसके लिए एंबुलेंस की सुविधा अनुपलब्ध रहने पर आम जनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान एक ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस क्रय करने का प्रस्ताव दिया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर क्रय करने का का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात निरंजन चौधरी द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मृत व्यक्तियों के शव को अंतिम संस्कार हेतु मुक्तिधाम तक निशुल्क एक शव वाहन क्रय करने का प्रस्ताव दिया गया। इसे भी क्रय करने हेतु पारित की गई । एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी के थर्ड वेव को ध्यान में रखते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाए। वही इस दौरान अबजुगंज नगर परिषद सीमा क्षेत्र में सम्मिलित की गई है। अबजुगंज में भी साफ सफाई सैनिटाइजेशन कराने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button