भागलपुर

गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार, शिक्षा के मंदिर में छात्रा से दुष्कर्म, काली करतूत कैमरे में कैद

श्रवण आकाश, भागलपुर

बिहार के भागलपुर में एक बार फिर गुरु-शिष्य के बीच की मर्यादित रिश्ता तार-तार हो जाने की मामले पर क्षेत्रों में चर्चाएं की बाजार गर्म हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार संत जोसफ स्कूल, भागलपुर के दो प्ले शिक्षकों ने शिक्षा के मंदिर में छात्रा से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। जिसके उपरांत छात्रा के परिजनों की शिकायत पर दोनों प्ले शिक्षकों मुकेश कुमार और प्रिंस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने भी जानकारी मिलने के बाद दोनों शिक्षकों को तुरंत बर्खास्त कर दिया है और स्कूल प्राचार्य फादर अमल राज ने पुलिस टीम को साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मुहैया करा दिया है। जिसमें दोनों शिक्षकों की काली करतूत कैद नजर आई है। इतना ही नहीं वहीं पुलिस की गिरफ्त में आते ही दोनों शिक्षकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की कवायद शुरू कर दी है।

IMG 20230919 WA0009

इसके साथ ही साथ बताते चलें कि पीड़ित छात्रा से स्कूल परिसर में ही दोनों शिक्षकों ने एक कक्ष में बुलाकर छेड़छाड़ की थी। बदहवासी के आलम में छात्रा किसी तरह वहां से बाहर निकल आई। इस दौरान छेड़छाड़ की घटना पीड़ित छात्रा की नजदीकी सहेली ने देख ली थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा तो चुपचाप घर वापस लौट आई और घर में किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी, लेकिन उसकी सहेली ने उसकी मां को दोनों खेल शिक्षकों की काली करतूत की जानकारी दे दी। घरवालों ने पीड़िता से जब घटना के संबंध में पूछा तो उसने घटनाक्रम की जानकारी दी। घटना बीते 12 सितंबर को स्कूल परिसर में ही दोनों शिक्षकों द्वारा अंजाम देने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा से स्कूल परिसर में ही दोनों शिक्षकों ने एक कक्ष में बुलाकर छेड़छाड़ की थी। बदहवासी के आलम में छात्रा किसी तरह वहां से निकल बाहर आई। इस दौरान छेड़छाड़ की घटना पीड़ित छात्रा की नजदीकी सहेली ने देख ली थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा तो चुपचाप घर वापस लौट आई। घर में किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी, लेकिन उसकी सहेली ने उसकी मां को दोनों खेल शिक्षकों की करतूत की जानकारी दी। घरवालों ने पीड़िता से जब घटना के संबंध में पूछा तो उसने घटनाक्रम की जानकारी दी।

पीड़ित से छेड़छाड़ की घटना पर परिजनों ने भागलपुर एसएसपी आनंद कुमार से मामले में शिकायत की। इस मामले में एसएसपी ने सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी को जांच करने का आदेश दिया। इसके बाद सिटी डीएसपी, ललमटिया पुलिस के साथ संत जोसफ स्कूल के प्राचार्य फादर अमल राज से मिले। उनसे धटना की जानकारी ली और जांच में सहयोग करने को कहा। प्राचार्य समेत स्कूल प्रबंधन ने पुलिस का सहयोग करते हुए स्कूल के चप्पे-चप्पे पर लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कराया। इस दौरान स्कूल परिसर के एक कक्ष में दोनों शिक्षकों की करतूतें कैद मिली। हालांकि आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह भी कबूला है।

इधर साक्ष्य मिलते ही सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने आरोपी खेल शिक्षक मुकेश कुमार और प्रिंस यादव को स्कूल के समीप से ही रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों शिक्षकों ने पुलिस की पूछताछ में अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। मामले में ललमटिया थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा अन्य गंभीर आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, दोनों को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कवायद शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button