भागलपुर

झंडापुर पश्चिम पंचायत में 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, गांव में मचा कोहराम


शनिवार की शाम लगभग पांच बजे बिहपुर प्रखंड के झंडापुर पश्चिम पंचायत स्थित वार्ड नंबर आठ से एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 22 वर्षीय प्रियंका कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान परमांनद उर्फ पारो सिंह की पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने पिता के साथ झंडापुर बाजार में सब्जी बेचने का कार्य कर घर का भरण-पोषण करती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त प्रियंका घर में अकेली थी। उसके माता-पिता सब्जी बेचने बाजार गए हुए थे। इसी बीच प्रियंका ने अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसके माता-पिता बाजार से घर लौटे, तो उन्होंने बेटी को फंदे से झूलता हुआ पाया। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक जांच और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

गांव में प्रियंका की मौत से मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button