भागलपुर

कला से स्वरोजगार कर रहें हैं मूर्तिकार

कला से स्वरोजगार कर रहें हैं मूर्तिकार

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड में करीब 10 वर्षो से कर रहें मूर्ति बनाने का कार्य ।।

मौसम की बेरुखी के चलते जिस कड़कड़ाती ठंढ में लोगों का दैनिक जीवन अस्त – व्यस्त हो गया उस समय आगामी 26 जनवरी को होने वाली सरस्वती पूजा के लिए मूर्तिकारों ने दिन रात एक कर माँ सरस्वती की प्रतिमा निर्माण में लगे हैं.
पुष्पराज मूर्ति कला केन्द्र नारायणपुर के कलाकार सुधांशु कुमार बताते हैं कि माँ सरस्वती विद्या की देवी हैं जिसे खासकर छात्र लोग पूजा करते हैं जिनकी माँग पर हम वर्षों से मूर्ति बनाते हैं. क्षेत्र में बलाहा , मधुरापुर , नारायणपुर, जेपी कालेज रोड में मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

यहाँ की प्रतिमायें प्रखंड क्षेत्र के अलावे बिहपुर , कटरिया, पसराहा, गोगरी , पैंकांत, रंगरा, भरतखण्ड आदि जगह के लोग ले जाते हैं .

कलाकर सुधांशु बताते हैं कि हमें अगर सरकारी सहयोग मिले तो हम अपनी कला को और अधिक निखारते हुए ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मूर्ति निर्माण कला का प्रशिक्षण दे सकते हैं जिससे कला सम्बर्धन के साथ साथ स्वरोजगार का भी सृजन होगा बता दें कि सुधांशु कुमार मूर्ति निर्माण कला के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध हो चुके हैं जो किसी भी तरह की कच्ची पक्की मूर्ति निर्माण में महारथ हासिल कर ली है .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button