पटना

ऊर्जा विभाग की कमान संभाले शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने, पारदर्शिता व जनहित को प्राथमिकता देने का संकल्प

पटना। बिहार सरकार में ऊर्जा विभाग के मंत्री के रूप में शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि राज्य की जनता की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर बताया।


मंत्री ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ उनका लक्ष्य ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, सुलभ और जनहितैषी बनाना है, ताकि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर विद्युत सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने संकेत दिया कि विभागीय व्यवस्था में सुधार, सेवा की गुणवत्ता में वृद्धि और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘विकसित बिहार’ के संकल्प तथा माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में राज्य ऊर्जा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
शैलेश कुमार ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, कर्मठता और समर्पण के साथ राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऊर्जा क्षेत्र में सुधार और विस्तार की दिशा में ठोस एवं परिणामोन्मुखी पहल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button