भागलपुर

कुमैठा एंव नयागांव पंचायत मे पागल बंदर के आतंक होने पर वन विभाग के टीम ने रेकस्यु कर बंदर को पकडा ।।

भागलपुर सुलतानगंज के कुमैठा पंचायत एंव नयागांव पंचायत में एक पागल बंदर के आंतक से गांव मे कई दिनों से दहसत होने.पर भागलपुर से आए वन विभाग के कर्मचारी ने उन्हें रेस्क्यू कर पकड़ कर अपने साथ ले गए।इससे कुमैठा पंचायत एंव नयागांव पंचायत के ग्रामीणों मे काफी खुशी देखी जा रही ।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुमैठा पंचायत एंव नयागांव पंचायत मे एक पागल बंदर के आतंक होने पर गांव के करीब 20 लोगों को घायल कर चुका था।

जिसमें गांव के घायल मोनू झा, ऋषभ कुमार बिट्टू कुमार ,जगदीश सिंह ,अकाश कुमार, गोपाल नारायण साह, महेंद्र झा ,और भी बहुत सारे लोग घायल हुए थे।जो वन.विभाग के द्वारा रेकस्यु कर पागल बंदर को पकड कर वन विभाग अपने साथ ले गए।इसको लेकर गांव के लोगों खुशी जाहिर करते हुए वन विभाग के टिम को धन्यवाद दिए।बधाई देने वाले कुमैठा पंचायत के समाजसेवी कुमार जय, जीतू कुमार , गब्बर झा ,सोहन सिंह, सूरज सिंह, ने बधाई देते हुए वन विभाग के टिम को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाए।इस दौरान तमाम ग्रामीण मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button