भागलपुर
रंगरा के बनिया में बांध का निरीक्षण, प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव में शनिवार को भागलपुर के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर विवेक कुमार, जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बांध का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बांध की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
वहीं, नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा द्वारा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर सक्रिय है और आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।



