भागलपुर

इंडोनेशिया से लौटे सूरज सहित बिहपुर के अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, निकला रोड शो

इंडोनेशिया से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लौटे अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों का रविवार को बिहपुर में भव्य स्वागत किया गया। नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में चैंपियन खिलाड़ियों के सम्मान में आकर्षक रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और आमजन शामिल हुए।


राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि हाल ही में इंडोनेशिया की राजधानी बाली में आयोजित इंडोनेशिया-भारत अंतरराष्ट्रीय टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस विजेता टीम के सदस्य बिहपुर के विक्रमपुर निवासी सूरज कुमार के सम्मान में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
रोड शो में 2025 में पटना में आयोजित चार देशीय प्रतियोगिता (नेपाल, श्रीलंका व भूटान) में चैंपियन बनी भारतीय टीम की खिलाड़ी नवगछिया की प्रज्ञा भारती का भी विशेष सम्मान किया गया। इसके अलावा 2019 में मोतिहारी में इंडोनेशिया को 3-0 से हराने वाली टीम के खिलाड़ी अंकित कुमार शर्मा तथा इसी वर्ष नेपाल में आयोजित टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी राहुल कुमार को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बिहपुर थाना के आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार, रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं बल, जिला परिषद सदस्य मोईन राईन, मुखिया मनोज लाल, पंसस अमन आनंद, आयुष भारद्वाज, चंदन पासवान, अलखनिरंजन पासवान, मो. फिरोज सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव सह बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने भी बिहपुर के सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे बिहपुर और नवगछिया क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

img 20260222 wa00352491559887548060581

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button