भागलपुर

गंगा मे डुबे युवक मुकेश कुमार कि लाश छ: दिन बाद मिला ।

गंगा मे डुबे युवक मुकेश कुमार कि लाश छ: दिन बाद मिला ।

सुल्तानगंज।सावन की पहली सोमवारी को जल भरने के लिए नाथनगर साहिबगंज मोहल्ले के मुकेश कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ अजगैविनाथ उत्तरवाहिनी गंगा तट पर जल भरने आए हुए थे। बता दें कि रात्रि लगभग 1:00 बजे गंगा स्नान के दौरान अपने 3 साथी के साथ गंगा में डूब गए थे ।जिसमें उनके दो साथी सौरभ कुमार तथा राहुल कुमार का शव एसडीआरएफ की टीम तथा स्थानीय मछुआरों के द्वारा खोज कर निकाला गया था ।जिसे स्थानीय प्रशासन आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया था।छ: दिन बाद नाथनगर बिसनपुर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का लाश मिलने पर इसकी सूचना बिहपुर थाना को ग्रामीणों द्वारा दिया गया। मौके पर बिहपुर थाना पहुंच कर लाश की पहचान करवाने में जुटी थी। इसकी जानकारी मुकेश कुमार के परिजन को मिली। मुकेश का परिजन बिसनपुर नाथनगर पहुंच कर लाश की शिनाख्त मुकेश कुमार के रूप में किया। स्थानीय थाना बिहपुर आवश्यक कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button