भागलपुर

कलयुगी दरिंदे पुत्र ने 75 वर्षीय वृद्ध माँ को पिट पीटकर मार डाला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार ।। Inquilabindia

नवगछिया। थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम एक कलयुगी दरिंदे बेटे ने अपनी वृद्ध माँ को मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक वृद्ध महिला स्व. गणेश पोद्दार की पत्नी हीरा देवी 75 वर्ष बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी पुत्र रघुवीर पोद्दार को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम तक घटना के कारणों का अभी खुलासा नही हो सका था। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। वही मौके से पुत्र रघुवीर को गिरफ्तार किया गया। नवगछिया थानाध्यक्ष भारतभूषण ने बताया कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों माँ बेटा घर मे अकेला रहता था। पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि रघुवीर पोद्दार बराबर घर में माँ के साथ जानवर के तरह मारपीट करता था। घटना के दिन सुबह से ही वृद्ध माँ के साथ लाठी-डंडे से रघुवीर मारपीट कर रहा था। जिस कारण देर शाम महिला की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में वह मृत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पर जख्म के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button