भागलपुर

बम ब्लास्ट में आहत हुए परिजनों ने घर तोड़ने पर लगाई पाबंदी, अपनी मांगों को ले बैठे धरना पर ।। Inquilabindia

भागलपुर तातारपुर के काजबलीचक वार्ड नंबर 19 में बम ब्लास्ट में आहत हुए परिवार के कई लोगों की मृत्यु हो गई, कई लोग इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती है परंतु इस पर प्रशासन कुछ भी ध्यान नहीं दे रही ।।

न तो उनके परिजन के पास सर छुपाने के लिए आशियाना है lना ही खाने के लिए अनाज, उस पर से जो क्षतिग्रस्त मकान है उसे भी तोड़ने की कवायद शुरू हो गई है ।।

screenshot 20220307 0633326760559773350828238

ज्यों ही एसडीपीओ अंचलाधिकारी और प्रशासन मकान तोड़ने वाली टीम के साथ वहां पहुंची, परिजनों का गुस्सा फूटा और वह मकान तोड़ने पर रोक लगाते दिखे ।।

वहीं मकान तोड़ने से पहले मुआवजे की मांग करते दिखे , उन्होंने प्रशासन से कहा कि आखिर हम जाएं तो जाएं कहां जो कमाने वाले थे वह तो चले गए अब हम दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही है ।एसडीपीओ ,अंचलाधिकारी, और प्रशासन ,कोतवाली इंस्पेक्टर सभी लोग समझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button