खगड़ियाबिहार

अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे एस.डी.ओ,मचा हड़कंप

खगड़िया जिला के परबत्ता बाजार स्थित सीएचसी परबत्ता में गोगरी एसडीओ अमन कुमार सुमन ने रविवार की देर संध्या औंचक निरिक्षण करने पहुंच गए। जहां मौजूद कर्मियों द्वारा उपस्थिति पंजी नहीं दिखाने को लेकर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त किया। सीएचसी परबत्ता के इमरजेंसी कक्ष में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर एचएन शर्मा, फार्मासिस्ट अशोक कुमार से यह जानकारी के लिए कि अभी इस अस्पताल में इस वक्त ड्यूटी में कौन-कौन कर्मी है, साथ ही साथ चिकित्सक और कर्मी मौजूद है अथवा नहीं। इसी बात को लेकर काफी देर तक पूछताछ किए गए लेकिन इसके बावजूद भी उपस्थित पंजी नहीं प्रेषित किया गया।

IMG 20220307 WA0000

इसके तत्पश्चात इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सकों की उपस्थिति पंजी का मांग करने को लेकर मौजूद फार्मासिस्ट अशोक कुमार ने बताया कि रविवार रहने के कारण उपस्थिति पंजी आज बंद है। सोमवार को आने पर लोग उपस्थिति बना लेंगे। इस पर एसडीओ ने करे रुख किए और हिदायत दिए की उपस्थिति पंजी हर हमेशा रहना चाहिए ।चिकित्सक और कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे । इसका ख्याल रखें। उन्होंने कई बार पूछा कि अभी जो ड्यूटी पर डॉक्टर और कर्मी है वे कहा उपस्थिति बनाएगे। इस पर फार्मासिस्ट ने चुप्पी साध लिया इस पर फार्मासिस्ट अशोक कुमार ने कहा कि अभी सभी जो ड्यूटी पर हैं। वह मौजूद हैं एसडीओ ने उपस्थिति पंजी नहीं रहने पर जो नाराजगी जताया। वहीं उपस्थिति पंजी रखने को लेकर निर्देश भी दिए। अंततः उन्होंने बताया कि सीएचसी के दुरुस्त संचालन के मद्देनजर वे औचक निरीक्षण किए हैं। कभी भी वह औचक निरीक्षण में यदि कर्मियों को नहीं पाएंगे, तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20220307 WA0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button