भागलपुर

सरकारी सडक को अतिक्रमण कर सीढ़ीनुमा ब्रेकर बनाने से रोज हो रही दुर्घटना ।।

सरकारी सडक को अतिक्रमण कर सीढ़ीनुमा ब्रेकर बनाने से रोज हो रही दुर्घटना ।।

  • ब्रेकर के कारण टोटो पलटने से इंटर की छात्रा हुई जख्मी, इलाज़रत
  • वार्ड सदस्य समेत ग्रामीणों ने एसडीओ से की कार्यवाई की मांग

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में दबंगो द्वारा व्यक्तिगत स्वार्थसिद्धि के लिए मनमाने तरीके से 14 नंबर सड़क और सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। सरकारी जमीन और सडको पर अबैध कब्जा करने से आए दिन विवाद और सडक दुर्घटनाएं हो रही है। लोग जख्मी हो रहे हैं। वही स्थानीय ब्लॉक स्तर के अधिकारी बीडीओ और सीओ इसपर संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाई करने के बजाय उल्टा शिकायतकर्ता को ही डरा-धमका कर मुंह बंद करने की नसीहत देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। वही जब अतिक्रमण करने वाले और विरोध करने वालो के बीच विवाद या मारपीट हो जाती है तो दोनो पक्षों को बेवजह थाना, जनता दरबार और कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ जाता है।

IMG 20221123 WA0002

इसलिए अतिक्रमण का मामला अधिकतर अतिक्रमण स्थल तक और अतिक्रमण करने वाले दबंगो तक ही सिमट रह जाती है। वही इसका खामियाजा वाहन चालको एवं आम लोगों को उठाना पड़ता है। ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र के जयपुर चुहर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या- 7, में राजेंद्र सिंह के घर के सामने ग्रामीण सडक को अतिक्रमण कर सीढ़ीनुमा ब्रेकर बना दिया गया है। जिससे आने जाने वाले तीन पहिया व दोपहिया वाहन चालकों को भारी जोखिम उठाना पड़ता है। सोमवार की सुबह बलाहा के राजेंद्र सिंह के घर के समीप बने ब्रेकर से दिवाकर सिंह की पुत्री इंटर की छात्रा वैष्णवी कुमारी 17 वर्ष पैदल कोचिंग पढ़ने जा रही थी तभी उस ब्रेकर पर टोटो का एक पहिया चढ़ जाने से टोटो वाहन छात्रा के ऊपर पलट गया। जिससे वह बाल-बाल बच गई लेकिन वैष्णवी का बांया पाँव पूरी तरह कुचला गया।

मौके पर ही वह बेहोश हो गई। जख्मी हालत में ग्रामीणों ने छात्रा को मधुरापुर के निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया। जख्मी छात्रा अस्पताल में इलाजरत है। डॉक्टर ने जख्म छूटने तक एक माह तक आराम करने की बात कही है। वार्ड संख्या- 7 के वार्ड सदस्य चितरंजन सिंह ने बताया कि अपनी सुविधा के लिए सडक को अतिक्रमण कर पर ब्रेकर या कुछ भी बनाना कानूनन अपराध है। इसको लेकर नवगछिया एसडीओ और नारायणपुर सीओ को लिखित सूचना दिया गया है लेकिन किसी प्रकार की कार्यवाई नही हुई। दूसरी ओर सिंहपूर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया गाँव स्थित पुराने मंठ राजू खादबीज दुकान के समीप स्थानीय दबंगों द्वारा सडक को अतिक्रमण कर मंदिर निर्माण किया जा रहा है। वही नवटोलिया निवासी अविनाश झा घर के समीप भी सडक पर घर का निर्माण किया जा रहा है जिसपर स्थानीय सीओ किसी प्रकार की कार्यवाई करने में असमर्थ दिख रहे हैं। इस बारे में नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि अतिक्रमण करने वालो पर कार्यवाई के लिए सीओ को लिखित आवेदन दें कार्यवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button