भागलपुर

बिहपुर पुलिस (POLICE) ने अलग अलग जगहों से छह अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।। Inquilabindia

  • तीन बोतल विदेशी शराब बरामद

नवगछिया। बिहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात सघन छापेंमारी के क्रम में अलग जगहों से कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 3 बोतल विदेशी शराब भी बरामद किया गया है। इस बारे में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि लत्तीपुर मुसहरी टोला में शराब पीकर हंगामा करने की गुप्त सूचना मिलते ही पीएसआई बिट्टू कुमार कमल, पीएसआई आशुतोष कुमार, पीएसआई उमाशंकर, पंकज कुमार व सशस्त्र बलों के साथ मुसहरी टोला लत्तीपुर में छापेमारी की गई। जहां से खरीक के उस्मानपुर के रहने वाले साहिल कुमार और सौरव कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।

साथ ही उसके पास से 375 एमएल का एक बोतल पार्टी व्हिस्की ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त का बिहपुर सीएचसी में मेडिकल जाँच में शराब पीने की पुष्टि हुई। वही पूछताछ में दोनों की निशानदेही पर लत्तीपुर निवासी ब्रजेश कुमार यादव को उसी ब्रांड व मात्रा में दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले को लेकर बिहपुर थाने में मद्ध-निषेध व उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर शनिवार के दिन तीनो को जेल भेजा गया। वही दूसरी ओर जयरामपुर धर्मपुररत्ती वार्ड संख्या- 5 में छापेमारी कर मारपीट मामले में पवन सिंह और प्रशांत कुमार सिंह दोनो पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम आपसी विवाद में गाँव के ही वयोवृद्ध सत्यनारायण सिंह को पिता-पुत्र ने मिलकर लाठी-डंडे से बड़ी बेरहमी से मारपीट कर सिर फोड़ दिया था। पीड़ित के द्वारा आवेदन मिलते ही त्वरित कार्यवाई करते हुए पिता-पुत्र को उसके घर से गिरफ्तार कर शनिवार के दिन मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। वही दूसरी ओर बिहपुर पुलिस ने अमरपुर गाँव मे छापेमारी कर एनबीडब्ल्यू वारंटी विजय चौधरी को गिरफ्तार कर शनिवार के दिन मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button