भागलपुर

मड़वा पूरब (औलियाबाद) पंचायत की मुखिया प्रत्याशी वन्दना देवी के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब । Inquilabindia

वन्दना देवी के नामांकन में हर वर्ग, जाति और धर्म के लोगों ने अपना विश्वास जताया, युवाओं का हुजूम देखने लायक था।

मुखिया प्रत्याशी वन्दना देवी ने कहा कि – ” अगर औलियाबाद की जनता मुझे अपना बहुमूल्य वोट देती है तो सर्वप्रथम मैं अपने पंचायत को भ्रष्टाचार और कमीशन से मुक्त करुँगी।

किसी भी योजना में किसी भी तरह का घूस नहीं लिया जाएगा, उन्होंने शिक्षा के सवाल पर कहा कि शिक्षा हमारी पहली प्रार्थमिकता है, मैं हर विद्यालय का नियमित निरक्षण करुँगी और विद्यालय में मौलिक आवश्यक की पूर्ति करुँगी।

रोजगार के मनरेगा और खादी भंडार को पुनःस्थापित करवाने का प्रयास करुँगी।
पशुपालन कर रहे किसान के लिए पशु शेड की व्यवस्था होगी।

महिला सुरक्षा के लिए हर जगह स्ट्रीट लाइट और प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।

गाँव के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए गाँव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र (अस्पताल) का निर्माण होगा।

गाँव में खेल कूद और सैन्य बल की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।

बिना कटौती के हर योजना को जनता तक पहुंचाया जाएगा ।

गाँव के पुस्तकालय में किताब की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button