भागलपुर

भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर सामाजिक आर्थिक बदलाव के वाहक बने :- राजद

नवगछिया :-  जिला राजद कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर गुरुवार को राजद कार्यकाल में राजद नेताओं ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पदचिन्हों पर चलने के लिए संकल्पित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान एवं युवा राजद जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू ने संयुक्त रूप से किया एवं कार्यक्रम का संचालन युवा राजद प्रवक्ता शुभम यादव ने किया मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तत्पश्चात राजद नेताओं एवं वक्ताओं द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव ने कहा कि भारत रत्न अम्बेडकर सामाजिक बदलाव के मजबूत वाहक बने ,राजद प्रवक्ता शुभम यादव ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने देश में दबे कुचले वर्गों को बराबरी दिलाने समतामुलक समाज की स्थापना के लिए किया गया संघर्ष प्रेरणादायक उद्धरण है।


राजद प्रधान महासचिव संजय मंडल एवं पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने कहा कि भारतीय तिरंगे में अशोक चक्र का जगह देने का श्रेय बाबा साहेब अम्बेडकर को प्राप्त हुआ है उन्होंने समाज के सभी वर्गों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान,राजद जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, युवा राजद जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष अशोक कुमार,
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहिद्दीन, उपाध्यक्ष रणधीर यादव, युवा राजद प्रवक्ता शुभम यादव,प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव,नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, युवा राजद महासचिव सौगंध साह , राजद नेता धर्मेंद्र यादव, कार्यालय सचिव गोरीशंकर यादव,जाकिर हुसैन, मोहम्मद मुनव्वर, नरेश यादव, सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button