भागलपुर

पंचायत चुनाव के दौरान मुखिया प्रत्यासी पर गोलीबारी करने के आरोपित को रंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।।

नवगछिया बाजार में छिपकर रह रहा था आरोपित राजा

नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया बाजार में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट व अन्य मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक रंगरा थाना के मुरली निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र राजा कुमार बताया जाता है। रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि गिरफ्तार राजा ने पिछले वर्ष पंचायत चुनाव के दौरान मुरली के मुखिया प्रत्यासी पर गोलीबारी कर फरार हो गया था। मामले को लेकर रंगरा थाने में मुखिया प्रत्यासी ने कांड दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश ने जुटी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मुखिया प्रत्यासी के पिता के हत्या के आरोप में गिरफ्तार राजा के पिता देवेंद्र सिंह को उम्रकैद की सजा मिली। जिसके बाद राजा कुमार मुखिया प्रत्यासी के पीछे पड़ा था और मौका पाकर उसपर गोलीबारी कर दिया। घटना के बाद से वह नवगछिया बाजार में किराए के घर मे छिपकर रह रहा था। गिरफ्तार राजा से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार के दिन जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button