भागलपुर

सुल्तानगंज के शाहाबाद गाँव मे पुलिस ने देर रात भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार किए।


भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहाबाद गाँव मे देर रात स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जागो मंडल के घर पर 94 लीटर 500एम एल का विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किए। इस दौरान थाना अध्यक्ष रतन लाल ठाकुर ने बताया कि देर रात गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल से दो युवक अवैध विदेशी शराब लेकर फरार हो रहा था , तभी मौके पर पहुँच कर दोनों युवक को दबोच लिया गया। पूछताछ के दरमियान उन्होंने जागो मंडल के घर मे अवैध विदेशी शराब की बात कहने पर जागो मंडल के घर से 94 लीटर .500 एम एल का विदेशी शराब भारी मात्रा में बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक का नाम सचिन कुमार दूसरा सूरज कुमार बताया गया। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button