भागलपुर

विधायक प्रो.डॉ.ललित नारायण मंडल ने नगर सरकार भवन उदघाटन को लेकर निरक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश ।।

विधायक प्रो.डॉ.ललित नारायण मंडल ने नगर सरकार भवन उदघाटन को लेकर निरक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश ।।
भागलपुर सुल्तानगंज के विधायक प्रोफ़ेसर डॉ. ललित नारायण मंडल के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थिति सम्राट अशोक भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। तथा वहां उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया की काम को बंद रखा जाए जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती हैं lतबतक कार्य प्रारंभ नहीं करेगे।साथ ही
विधायक के द्वारा आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया गया, जहां की सारी व्यवस्थाएं पूर्ण संतोष जनक था जो नगर परिषद के द्वारा संचालित होता है ,सिर्फ आश्रय स्थल का उपयोग अधिक से अधिक अपेक्षित लोग करें इसका प्रचार प्रसार अधिक से अधिक किया जाना चाहिए l जिससे कि लोग आश्रय स्थल का लाभ उठा सकें l
वहीं विधायक ने कोविड-19 के तहत जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार 15 सीट का निर्माण नगर परिषद के द्वारा यात्री निवास प्रखंड परिसर में किया जा रहा है l इसका भी निरीक्षण किया गया, इसमें कार्य काफी प्रगति पर कार्य पुर्ण करने का भी निर्देश दिए lजलजमाव की समस्या के निदान के लिए संवेदक को निर्देश दिया कि पूर्व से बना हुआ नाला की लंबाई को बढ़ाकर प्रखंड के तालाब में निकासी करवाया जाए l
नगर परिषद के नगर सरकार भवन का भी निरीक्षण किया तथा संवेदक को निर्देश दिया कि 7 जुलाई तक हर हालत में बचा हुआ काम को पूरा कर लिया जाए ऐसे लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है जो काफी संतोषप्रद एवं सराहनीय है lऔर विधायक. ने रेफरल अस्पताल का भी निरीक्षण किए। तथा डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का भी जांच पड़ताल किया तथा रोस्टर बनाने का निर्देश दिया गया एवं हॉस्पिटल के सभी वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थित सभी मरीजों से खाना पीना एवं दवा आदि के संबंध में जानकारी लिए
निरीक्षण कार्यक्रम में जदयू के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रोफ़ेसर संजय कुमार मंडल ,भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी संजय कुमार चौधरी, भाजपा नगर युवा अध्यक्ष चंदन कुमार, नगर महासचिव एवं पूर्व उपसभापति मनीष कुमार, नगर मीडिया प्रभारी मिथलेश कुमार चौधरी ,जदयू के विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार ,रोहित कुमार आदि एनडीए के साथी शामिल थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button