भागलपुर

नगर निकाय चुनाव में सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशी को जदयू ने दिया बधाई ।।

नगर निकाय चुनाव में सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशी को जदयू ने दिया बधाई ।।

नवगछिया। नगर परिषद चुनाव व शांति पूर्वक मतगणना कराने के लिए नगर की पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ दीपक कुमार साह ने नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित सभापति प्रीति देवी एवं प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, उपसभापति रश्मिरथी, प्रतिनिधि अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव को बधाई दिए एवं सभी वार्ड के पार्षद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो प्रत्याशी कुछ मतों से पीछे रह गए हैं, उन्हें इस हार से सीखते हुए आगे बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। नगर की सरकार की विशेष भूमिका होती है और सभी प्रत्याशी को अपनी जनता से सीधा संपर्क साध कर उनके आवश्यक तत्वों को पूरा करनी चाहिए साथ ही मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर उनसे जुड़ना चाहिए।

वही नगर क्षेत्र में रुके हुए विशेष महत्वपूर्ण विकास कार्य पर कार्य करनी चाहिए। इसमें सरकार भी उनकी मदद करेगी और जदयू हमेशा नगर वासियों के साथ हैं। चुनाव के दरमियान बहुत सारे प्रत्याशी चुनाव मैदान में आए उन सब का प्रत्यक्ष काफी प्रदर्शन और बेहतर रहा उन्हें भी समाज सेवा से जुड़कर अच्छा कार्य करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button