नारायणपुर-पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में प्राचार्य रोशन लाल एवं उप प्राचार्य एस के चौधरी द्वारा पुष्पांजलि से राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वामी विवेकानंद ने मानवता की सेवा को अपना सर्वोपरि धर्म माना। 12 जनवरी, 1863 को बंगाल में जन्मे स्वामी विवेकानंद अमेरिका के शिकागो में धर्मसभा में अपने धाराप्रवाह ओजस्वी और बेबाक भाषण एवं विचारों के कारण, विशेषकर युवाओं के बीच वे अत्यंत लोकप्रिय हुए। प्राचार्य रोशन लाल ने कहा विवेकानंद के विचारों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा की भावना दिखती है।

इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य विषय “राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण” है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक अजीत कुमार आज की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दिए। छात्रा जागृति राज, अजित एवं अर्पिता ने संदेश भरे भाषणों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय में निबन्ध एवं स्वरचित लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इंटर हाउस क्रिकेट मैच में अरावली ने नीलगिरी पर रोमांचक जीत हासिल की। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित गणित ओलंपियाड में चयनित 54 छात्र छात्राओं में 08 छात्र, सप्तम के श्रीकांत एवं अष्टम के कविश राज, अभिमन्यु कुमार, आशीष रोशन, सिद्धांत राठौर , अरस्तु बालियान, जिदान अली, रुद्रदेव द्वितीय स्तर के लिए क्वालीफाई किए हैं। इस परिणाम से विद्यालय परिवार काफी ख़ुश दिखे। पूरे कार्यक्रम में पूर्णेन्दु पाल भारती, चिराश्रि, सत्याशिस प्रधान, सुभाशीष महापात्रा, सोनिया रानी, दीपिका चक्रबर्ती आदि सक्रिय रहे।